गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खंधार के दो छात्रों से प्रधानाध्यापक ने साइकिल से पानी का जार ढुलवाया। किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रों को सभी प्रकार के काम सीखने चाहिए: प्रधानाध्यापक छात्रों को भगैया-पिरोजपुर मुख्य मार्ग से पानी लाना पड़ता है। यह मार्ग दुर्घटना की संभावना से भरा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरूण कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों को सभी प्रकार के काम सीखने चाहिए प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग सामाजिक कार्यकर्ता मदन महतो सहित कई लोगों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार ने स्पष्ट किया कि बच्चों से पानी ढुलवाना शिक्षा से जुड़ा काम नहीं है। उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


