कोडरमा में तापमान 41 डिग्री पहुंचा:स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक के लिए अलग वार्ड बनाया, लोगों को घर में रहने की सलाह

कोडरमा में पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यहां दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और हीट वेव के कारण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। बिजली की अनियमित कटौती ने भी परेशानी बढ़ा दी जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग चेहरे और शरीर को पूरी तरह ढककर चल रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी के साथ बिजली की अनियमित कटौती ने भी परेशानी बढ़ा दी है। कम मसालेदार भोजन करने की सलाह वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। मरीजों के लिए 10 से 12 बेड का अलग वार्ड बनाया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ने लोगों से बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर बाहर जाना जरूरी हो तो पूरे शरीर को ढककर निकलें। साथ ही उन्होंने लोगों को पर्याप्त तरल पदार्थ पीने और कम मसालेदार भोजन करने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *