ड्रोन हमले में पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद:SGPC देगी, फिरोजपुर में 3 सदस्य हुए थे घायल, एक महिला की हो चुकी मौत

फिरोजपुर जिले के गांव खाई फेमे में हुए ड्रोन हमले में माता सुखविंदर कौर की मौत हो गई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि हमले में लखविंदर सिंह के परिवार के तीन सदस्य घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि हालांकि माता जी के देहांग की कमी पूरी नहीं की जा सकती लेकिन वो परिवार की हर संभव मदद करेंगे। ड्रोन हमले के दौरान उनके परिवार के तीन सदस्य झुलसे थे जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां माता सुखविंदर कौर की मौत हो गई है। एक अन्य सदस्य की स्थिति अभी भी गंभीर है। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा एसजीपीसी प्रतिनिधिमंडल बीते दिन एसजीपीसी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। इसमें सदस्य दर्शन सिंह शेर खान, सतपाल सिंह तलवंडी, प्रीतम सिंह मलसियां और बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार के साथ दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *