फाजिल्का में करंट लगने से युवक की मौत:वाटरकूलर से पानी पीते समय हादसा, परिवार का इकलौता सहारा था

फाजिल्का जिले के जलालाबाद की गांव टीवाना कलां का रहने वाला युवक मेहनत मजदूरी के लिए जलालाबाद के अराइयां वाला रोड पर शैलर में गया l जहां पर काम करते समय उसे अचानक प्यास लगी, तो शैलर के अंदर लगे वाटर कूलर से पानी पीने लगा तो अचानक वाटर कूलर के फिल्टर में तेज करंट आने से उसे जोरदार झटका लगा l जिससे उसकी मौत हो गई l मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। निजी शैलर में काम करने गया था जानकारी के अनुसार मृतक गगनदीप सिंह (22 वर्षीय) के मामा हरचरण सिंह ने बताया कि उसका भांजा गगनदीप सिंह मेहनत मजदूरी करने के लिए निजी शैलर में गया था l जहां ट्रैक्टर ट्राली में कुट्टल भरने का काम कर रहा था l कि गर्मी के चलते उसे प्यास लगी और वह पानी पीने के लिए शैलर में लगे वाटर कूलर पर गया, तो अचानक वाटर कूलर में लगे फिल्टर में तेज करंट आने से उसे जोरदार झटका लगा l जिससे वह बेसुध होकर गिर गया l मृतक की मां को कैंसर, पिता बीमार हादसे के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया l जिसके शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया जा रहा है l उन्होंने बताया कि मृतक के बल पर घर का गुजारा चल रहा था l जिसकी मौत के बाद परिवार सदमे में है, क्योंकि मृतक के मां को कैंसर है और पिता भी बीमार रहता है l अब उनके घर का गुजारा कैसे चलेगा l पुलिस ने शुरू की जांच उधर जलालाबाद के डीएसपी जतिंदर सिंह गिल का कहना है कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है l जिस दौरान मृतक के पिता के बयानों के आधार पर मामले में बनती कार्रवाई की जा रही है और जांच पड़ताल जारी है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *