छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी लगवाने हेड-कॉन्स्टेबल ने की ठगी:पीड़ित ने जमीन गिरवी रखकर दिए पैसे, रेलवे पुलिस की नौकरी में है आरोपी

छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी लगवाने के बहाने एक हेड कॉन्स्टेबल ने ठगी की है। उसने पीड़ित को लंबे समय तक अलग-अलग बहाने देकर जाल में फंसाया। पीड़ित ने अपनी जमीन गिरवी रखकर हेड कॉन्स्टेबल को 10 लाख रुपए दे दिए। पुलिस भर्ती में जब नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित ने पैसे वापस मांगे। तो आरोपी टालमटोल कर मुकर गया। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह मानसर ने बताया कि, वह अकलतरा जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। आरोपी जय वर्मा से 2015-16 में मुलाकात हुई थी। जय वर्मा रेलवे पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पोस्ट पर है। उसने महेंद्र के छोटे भाई भूपेंद्र की पुलिस में नौकरी लगवा देने की बात कही। जब महेंद्र ने इस बात में ध्यान नहीं दिया तो आरोपी जय लगातार दबाव बनाने लगा। इसके बाद महेंद्र राजी हो गया। जमीन गिरवी रखकर दिए पैसे महेंद्र ने आरोपी को अपनी एक जमीन गिरवी रखकर और परिवार से कर्ज लेकर 10 लाख रुपए इकट्ठे किए। फिर 6 सितंबर 2018 को रायपुर के जागृति नगर के घर पर आरोपित जय वर्मा को पैसे दिए। इस दौरान वहां पर कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। 2018 में जब पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा हुई। तब महिंद्रा का भाई भूपेंद्र फिजिकल टेस्ट में फेल हो गया। रुपए वापस करने के लिए किया टालमटोल इसके बाद आरोपी ने महेंद्र को रुपए वापस करने के लिए आश्वासन दिया। फिर 2 लाख रुपए वापस कर दिए। लेकिन अन्य पैसे वापस नहीं किए। आरोपी अलग-अलग बहाने से लगातार टालमटोल करता रहा और अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा। फिलहाल, खमतराई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *