धान नीलामी में 526 स्टैक बचे:राजनांदगांव कलेक्टर ने मिलर्स को प्राइस मैचिंग और धान उठाव तेज करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कस्टम मिलिंग और धान नीलामी को लेकर राइस मिलर्स के साथ बैठक की। कलेक्टर ने बताया कि वर्ष 2024 में पिछले साल की तुलना में धान खरीदी अधिक हुई है। जिले में नीलामी के लिए 526 स्टैक धान शेष हैं। कलेक्टर ने सभी पंजीकृत मिलर्स को इसके लिए प्राइस मैचिंग करने को कहा है। 424 स्टैक के लिए प्राइस मैचिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन धान उठाव की रफ्तार धीमी है। कलेक्टर ने मिलर्स को सुरक्षा राशि जमा कर जल्द से जल्द धान उठाव करने के निर्देश दिए। संग्रहण केंद्र में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर ने जिला विपणन अधिकारी को संग्रहण केंद्रों में नीलाम हो चुके स्टैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। मार्कफेड के संग्रहण केंद्र में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मिलर्स को अधिकारियों से समन्वय कर काम करने और श्रमिकों को समय पर भुगतान करने को कहा गया। एफसीआई के बसंतपुर और तिलई गोदाम से रेक मूवमेंट के लिए एफसीआई को निर्देश दिए गए। इस संबंध में एफसीआई महाप्रबंधक को पत्र भेजने के लिए खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जिन मिलर्स का एक स्टेक से कम चावल जमा शेष है, ऐसे मिलर्स को एक साथ एक स्टेक प्रदाय करने के निर्देश एफसीआई के अधिकारियों को दिया गया। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी एवं बड़ी संख्या में मिलर्स उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *