अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन:झुमरीतिलैया में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले 8 दुकानदारों को नोटिस जारी होगा

झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। प्रशासन अस्थाई दुकानदारों को सड़क किनारे से हटा रहा है। दुकानदारों को भविष्य में वहां दुकान न लगाने की चेतावनी भी दी जा रही है, लेकिन कुछ दुकानदार बार-बार मना करने के बाद भी दुकानें लगा रहे हैं। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों को वैकल्पिक जगह दी जा रही एसडीओ ने बताया कि पिछले 20 दिनों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। दुकानदारों को वैकल्पिक जगह दी जा रही है। इससे शहर में जाम की समस्या कम होगी। नगरपालिका ने नियम न मानने वाले 8 दुकानदारों की सूची तैयार की है। इन दुकानदारों को सीआरपीसी की धारा 133 और 152 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद भी दुकान नहीं हटाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *