कोडरमा में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई:बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, दो लोग घायल; बिजली का खंभा गिरा

कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दौरान खंभा टूटकर जमीन पर गिर गया। हादसा गरचांच मोड़ के पास हुआ। स्कॉर्पियो चालक ने एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में गाड़ी का नियंत्रण खो दिया था। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार गिरिडीह जिले के राजधनवार के गोरहंद निवासी कपिलदेव पासवान और बाइक सवार राजधनवार के नवागढ़चट्टी निवासी प्रकाश साव घायल हुए। जयनगर पुलिस थाना प्रभारी बब्लू कुमार सिंह और एसआई संजय सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर भेजा। स्कॉर्पियो में 6 लोग सवार थे। वे कपिलदेव पासवान को तिलैया के एक निजी क्लीनिक ले जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक व्यक्ति बाइक पर मछली बेचते हुए जयनगर से गरचांच गांव की ओर जा रहा था। बाइक सवार ने अचानक गाड़ी मोड़ी, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गया। बाइक भी अनियंत्रित होकर गिरी और उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक पर रखा मछली का डब्बा सड़क पर गिर गया, लेकिन बाइक सवार को कोई चोट नहीं आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *