अबोहर में मकान पर कब्जे को लेकर विवाद:परिवार के 7 लोगों पर पथराव करने का केस, महिलाएं गंभीर घायल

फाजिल्का जिले के अबोहर की जैन नगरी में मकान कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई की है। एक परिवार के 7 सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। रिश्तेदारों ने किया पथराव जानकारी के अनुसार कृष्ण लाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ जैन नगरी स्थित दुकान के पोर्च पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके कुछ नजदीकी रिश्तेदारों ने मकान और दुकान पर कब्जा करने की नीयत से उन पर पथराव कर दिया। इस हमले में कृष्ण लाल और उनके परिवार की महिलाएं घायल हो गई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सिटी वन पुलिस ने अजीमगढ के राम कुमार, उनके बेटे बबलू और सोनू, पत्नी सरोज, अमीचंद की पत्नी गुमानी देवी, बेटे सुखराम और उसकी पत्नी रोशनी देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 129 (3), 62, 115 (2), 191 (3), 190 के तहत कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *