अबोहर में लव मैरिज के बाद युवक ने किया सुसाइड:पत्नी अलग रहने की जिद पर अड़ी, पिता की मौत से परेशान

पंजाब के अबोहर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव बहाव वाला के 23 वर्षीय सुखवंत सिंह ने वृक्ष से लटककर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर बाहर रहने लगे जानकारी के अनुसार मृतक सुखवंत ने 6 महीने पहले अपने गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी करवाई और गांव से बाहर रहने लगे। एक महीने पहले सुखवंत के पिता जीत सिंह की अचानक मृत्यु हो गई। इसके बाद दंपती गांव लौट आए। यहां आने के बाद पत्नी ने ससुराल में रहने से इनकार कर दिया। वह अलग रहने के लिए सुखवंत पर दबाव बना रही थी। इससे सुखवंत काफी परेशान रहने लगा। गांव से दूर पेड़ पर लटका मिला शव वहीं 13 मई को सुखवंत बिना किसी को बताए घर से चला गया। गुरुवार को उसका शव गांव से कुछ दूर एक पेड़ से लटका मिला। परिवार ने नर सेवा समिति को सूचना दी। समिति के सदस्य और बहाव वाला पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *