पंजाब पुलिस ने मोगा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। डीजीपी पंजाब और एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देश पर जिले के चारों हलकों में विशेष सर्च ऑपरेशन किया गया। एसपी (एच) संदीप सिंह मंड के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोगा बस स्टैंड पर छापेमारी की। बसों में रखे सामान की जांच वहीं पुलिस की टीम ने यात्रियों के बैग और बसों में रखे सामान की जांच की। इस दौरान एसएचओ और जीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने लोगों से नशा तस्करी के खिलाफ सहयोग मांगा है। अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। साथ ही शरारती तत्वों को चेतावनी दी गई है कि गलत काम करते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


