लुधियाना में युवक की हत्या:गले पर मिले धारदार हथियार के निशान, सड़क पर पड़ा मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

लुधियाना में आज (गुरुवार को) दोपहर थाना साहनेवाल के अधीन आने वाले गांव पम्मे में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर पड़ा मिला। शव मिलने के कारण इलाके में सनसनी का माहौल बना है। शव किसका है इस बारे अभी पता नहीं चल सका है। किन हालातों में युवक की हत्या की गई है इस बारे पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना साहनेवाल से जांच अधिकारी कर्म ने कहा कि उन्हें आज गांव पम्मे से एक ढाबा चलाने वाले व्यक्ति ने फोन कर युवक का शव सड़क पर पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो मृतक युवक के गले पर किसी वस्तु से हमला किए जाने के निशान थे। इलाके में काफी पूछताछ की लेकिन अभी कुछ पता नहीं चला। फिलहाल अभी मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी आदि कैमरों से भी पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजनों का पता चलते ही शव उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस टीम इस केस को जल्द हल कर लेगी। इसी तरह थाना साहनेवाल के इलाके में एक तालाब से व्यक्ति का शव मिला है। हेड कॉन्स्टेबल चरणजीत सिंह मुताबिक गांव में तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। देखने में लग रहा है कि शव काफी पुराना है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *