अबोहर में भारत माला प्रोजेक्ट का विरोध:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में, सांसद से मिले लोग, पुलिस की निगरानी में काम जारी

फाजिल्का जिले के अबोहर में हाईकोर्ट के आदेश पर सीड फॉर्म में भारत माला प्रोजेक्ट का काम शुरू किया गया है। इस कार्रवाई से नाराज आबादकारों ने विरोध प्रदर्शन किया। कामरेड कालू पंजाबा और जगतार सिंह के नेतृत्व में सीड फॉर्म और ढाणी कड़ाका सिंह के सैकड़ों लोग अपनी जमीनों के अधिग्रहण के विरोध में एकत्र हुए। चौकी के बाहर पुतला जलाने पहुंचे प्रदर्शनकारी जब सीड फॉर्म चौकी के बाहर पंजाब सरकार का पुतला जलाने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दो बसों में भरकर प्रदर्शनकारियों को अबोहर के सिटी वन थाने ले जाया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार ने उचित मुआवजा दिए बिना उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। 200 पुलिस कर्मी मौके पर तैनात एसपीडी मुख्तयार सिंह सहित चार डीएसपी की निगरानी में प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। करीब 200 पुलिस कर्मी मौके पर तैनात हैं। इस बीच फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया अबोहर दौरे पर पहुंचे। सीड फॉर्म के आबादकारों ने राय सिख बिरादरी का हवाला देते हुए उनसे समर्थन की मांग की। हालांकि सांसद ने मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *