पंजाब के बठिंडा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बंबीहा में 15 वर्षीय मंदबुद्धि लड़की के साथ उसके चाचा ने एक साल तक दुराचार किया। पीड़िता के पिता सूबा सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया जानकारी के अनुसार पिता सूबा सिंह ने बताया कि उनकी मंदबुद्धि बेटी के साथ उनका सगा भाई बूटा सिंह पिछले एक साल से रेप कर रहा था। डीएसपी ग्रामीण हीना गुप्ता के अनुसार शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी चाचा बूटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत केस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस मामले में कोई और भी शामिल है। जांच के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


