कर्रेगुट्टा ऑपरेशन…24 दिनों में 18 जवान जख्मी:दिल्ली एम्स में एडमिट जवानों से मिले विजय शर्मा, बोले- आपकी भुजाओं की ताकत को देश ने देखा

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा हिल्स में 24 दिनों में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 18 जवान जख्मी हो गए हैं। इनमें घायल CRPF के अफसर और कुछ जवानों का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा दिल्ली पहुंचे। जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गृहमंत्री ने जवानों से कहा कि, आपकी भुजाओं की ताकत को पूरे देश ने देखा है। हमारे वीर जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और साहस को पूरा देश देख रहा है। मैं आपके साहस और समर्पण को प्रणाम करता हूं। उन्होंने जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। ये जवान घायल छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कॉन्स्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कॉन्स्टेबल धनु राम समेत 18 घायल हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *