कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान:धमतरी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मध्य प्रदेश के भाजपा नेता का पुतला फूंका

छत्तीसगढ़ के धमतरी के गांधी मैदान में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विवादित बयान देने वाले मंत्री और भाजपा नेता को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री शाह ने सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने इसे देश की बेटियों का अपमान बताया। भाजपा संगठन को सेना का अपमान करने वाले मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि भाजपा सिर्फ देश को तोड़ सकती है, जोड़ नहीं सकती। यही है भाजपा की असली मानसिकता। भाजपा का मंत्री देश की बहादुर बेटी सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बता रहा है। सेना की इस बहादुर बेटी का अपमान करने वाले मंत्री की गिरफ्तारी कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *