70383 छात्रों को 95% से ज्यादा स्कोर:10वीं-12वीं में 3.81 लाख छात्रों को 90% से अधिक नंबर, फिर भी पिछले साल से कम

सीबीएसई ने हाल ही में दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट जारी किया। 3717943 परीक्षार्थी पास हुए। इसमें से 381871 परीक्षार्थी 90 प्रतिशत व इससे अधिक अंक हासिल करने में कामयाब रहे। यह कुल पास हुए छात्रों का 10.27% है। हालांकि, यह संख्या पिछली बार की तुलना में कम है। पिछले साल 4 लाख से अधिक छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं दूसरी ओर इस बार देश में 70 हजार से अधिक छात्रों को 95 प्रतिशत और इससे अधिक नंबर मिला है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपीटिशन किस तरह से बढ़ रहा है। दसवीं-बारहवीं की परीक्षा में कुल 3717943 परीक्षार्थी पास हुए। इसमें से करीब 10 फीसदी छात्रों ने दसवीं की परीक्षा में 2371939 शामिल हुए थे। 2221636 पास हुए। इसमें से 199944 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा और 95 प्रतिशत से कम स्कोर किया। इसमें से 45516 (1.92 %) ऐसे थे जिन्होंने 95 फीसदी से अधिक नंबर प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर बारहवीं में 1692794 परीक्षार्थी थे। 1496307 पास हुए। 111544 परीक्षाथियों का स्कोर 90 % से अधिक और 95 % से कम था। इसी तरह 24867 (1.47%) छात्र 95 % अंक प्राप्त करने में कामयाब रहे। उधर, ​वर्ष 2024 में 400580 और 2023 में 375556 परीक्षार्थी 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने में कामयाब रहे। बच्चों में कंपीटिशन बढ़ा है। ऑनलाइन स्टडी मटेरियल का उपयोग कर रहे हैं। स्कूल भी फोकस कर रहे हैं। इससे कई छात्र 90%से अधिक अंक हासिल करने में कामयाब हुए।
प्रियंका त्रिपाठी, प्राचार्य, केपीएस भास्कर एक्सपर्ट – पहले 90-95%वालों की संख्या कम थी। अब बढ़ी है। मल्टीपल च्वॉइस व केस स्टडीज पर आधारित सवाल पूछे जा रहे हैं। यह स्कोर करने में मदद कर रहा है। डॉ. संजय चौहान, वाइस प्रिंसिपल ज्ञान गंगा स्कूल
परीक्षा को लेकर छात्र गंभीर हुए हैं। इसी तरह परीक्षाएं विद्यार्थी हितैषी हो गई है। इसका असर रिजल्ट पर भी दिख रहा है। राजीव गुप्ता, अध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन छग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *