फिरोजपुर में दो मामलों में 1.887 किलो हेरोइन पकड़ी:एक तस्कर गिरफ्तार, बीएसएफ टीम ने पुलिस को दी सूचना

पंजाब के फिरोजपुर जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 1.887 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क का पता लगाया जा सके। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गश्त के दौरान आरोपी काबू एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के अनुसार पहले मामले में सीआईए स्टाफ की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में टीम ने मधरे गांव के पास गश्त के दौरान हबीब वाला गांव के सुखदेव सिंह उर्फ बब्बी को पकड़ा। उसके पास से 1.446 किलोग्राम हेरोइन मिली। बीएसएफ ने पुलिस को दी सूचना वहीं दूसरे मामले में बीएसएफ ने सदर पुलिस स्टेशन को सूचना दी। बीएसएफ की जगदीश चौकी के पास से हेरोइन का एक पैकेट मिला था। इस पैकेट में 441 ग्राम हेरोइन थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *