सुशासन-तिहार के समाधान शिविर में मटका लेकर पहुंची पार्षद:नेता प्रतिपक्ष बोले-शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारे, वरना बारिश में जलभराव की विकराल समस्या होगी

रायपुर में सुशासन तिहार के तहत गुरुवार को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में समाधान शिविर का आयोजित किया गया। इस दौरान मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड पार्षद अर्जुमन ढेबर पानी की समस्या पर मटका लेकर पहुंची। वहीं, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने शिविर पहुंचकर आम जनता से बातचीत की। आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि, महापौर MIC मेंबरों के वार्ड में पानी टैंकरों से पेय जल की सप्लाई हो रही है। बाकी वार्डों में सही तरह से पानी नहीं पहुंच पाता। पहले सिर्फ 35 टैंकर थे अब 125 टैंकर चल रहे पार्षद अर्जुमन ढेबर ने कहा कि, जब मेरे पति महापौर थे, उस समय शहर में सिर्फ 35 टैंकर चलते थे। कांग्रेस के परिषद में रायपुर शहर को टैंकर मुक्त करने की दिशा में लगातार काम किया। लेकिन आज शहर में 125 टैंकर चल रहे हैं। आज लोगों को दोनों समय सही ढंग से पानी भी नहीं मिल रहा है। पार्षद ढेबर ने खाली मटका दिखाते हुए नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब पानी जैसे मूलभूत समस्याओं का समाधान धरातल पर नहीं हो रहा, तो बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर समाधान शिविर आयोजित करने का क्या फायदा? जनता हो रही परेशान आकाश तिवारी ने कहा कि, 2 नए पानी टंकी फुंडहर और लाभंडी में बनकर तैयार है, लेकिन पाइप लाइन का काम जल्द नहीं होने के कारण बड़ी आबादी को पानी की समस्या हो रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, आने वाले दिनों में बरसात के जलभराव विकराल समस्या शहर में देखने को मिलेगी। नगर निगम को रायपुर शहर के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार करने की जरूरत है। बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन समाधान शिविर में रायपुर विधायक सुनील सोनी ,पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ आयुक्त विश्वदीप समेत एमआईसी सदस्य मौजूद रहे। समाधान शिविर में सभी महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में जाकर नवजात शिशुओं का अन्नप्रशान कराया गया। इस दौरान सभी ने शिविर में आई जनता से मुलाकात की और अलग अलग काउंटर में जाकर किए जा रहे कामों का निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *