कोंडागांव में रांधना के समाधान शिविर में मंत्री पहुंचे:150 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, राशन कार्ड से लेकर व्हीलचेयर तक बांटे गए

कोंडागांव में माकड़ी विकासखंड के ग्राम पंचायत रांधना में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। वाणिज्य, उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय स्टॉलों की जानकारी ली और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री देवांगन ने बताया कि राज्य सरकार के सुशासन के 15 माह पूरे होने पर प्रत्येक गांव में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में 150 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। खाद्य विभाग से 55 लोगों को राशन कार्ड, 44 को मनरेगा जॉब कार्ड और 24 को श्रम पंजीयन कार्ड दिए गए। शिविर में लाभार्थियों को मिला लाभ उद्यानिकी विभाग ने 19 लोगों को सब्जी बीज और जैविक खाद वितरित की। 5 लोगों को आवास स्वीकृति पत्र मिले। मत्स्य पालन विभाग से 2 लोगों को मछली जाल दिया गया। समाज कल्याण विभाग से एक दिव्यांगजन को व्हीलचेयर प्रदान की गई। कार्यक्रम में कोंडागांव विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी तथा पूर्व विधायक सेवकराम नेताम भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास कार्यों में पारदर्शिता लाई है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना नहीं पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *