चिरमिरी-नागपुर रोड हाल्ट रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी:मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू, 6 गांवों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय रेल मंत्रालय ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रोजेक्ट दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत चिरमिरी-नागपुर रोड हाल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। रेल अधिनियम 1989 के तहत जारी अधिसूचना के अनुसार, भूमि से संबंधित कोई भी व्यक्ति 30 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियां अपर कलेक्टर एवं सक्षम प्राधिकारी को लिखित रूप में प्रस्तुत करनी होंगी। रेल प्रोजेक्ट से इन गांवों को मिलेगा लाभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेन्द्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि यह प्रोजेक्ट 2017 से लंबित था। इस परियोजना से चिराईपानी, सरोला, बंजी, खैरबना, सरभोका और चित्ताझोर गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इस रेल परियोजना से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। राज्य में सत्ता परिवर्तन के कारण यह योजना लंबे समय तक रुकी रही। अब केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *