कपूरथला के नडाला में अवैध दुकानों पर कार्रवाई:नगर पंचायत ने नोटिस के बाद की तैयार, अधिकारियों ने की ध्वस्त

पंजाब के कपूरथला जिले के नडाला कस्बे में नगर पंचायत ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। तलवंडी रोड पर खेतीबाड़ी कार्यालय के सामने बनाई गई अवैध दुकानों को गिरा दिया गया है। हालांकि विभाग की कार्रवाई का लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, परंतु विभाग द्वारा पहले से एक्शन की सभी प्रकार की तैयारी की हुई थी। बिना नक्शा पास कराए निर्माण नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी रणदीप सिंह वड़ैच के अनुसार प्रितपाल सिंह को 30 जनवरी को नोटिस जारी किया गया था। उन्हें बिना नक्शा पास कराए निर्माण न करने की हिदायत दी गई थी। नोटिस में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। प्रितपाल सिंह ने नोटिस की अवहेलना करते हुए दुकानों का निर्माण किया। जिस पर नगर पंचायत को कार्रवाई करनी पड़ी। कस्बे के निवासियों से अपील की है कि वे नक्शा पास कराए बिना कोई निर्माण न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *