बिलासपुर में केबल में लगी आग से मचा हड़कंप:कलेक्ट्रेट रोड पर शार्ट सर्किट से पटाखों की तरह उठी चिंगारी और आवाज, राहगीर हुए परेशान

बिलासपुर के कलेक्ट्रेट रोड में गुरुवार की शाम बिजली केबल में शार्ट सर्किट हो गया, जिसके बाद तार बीच सड़क पर गिर गया और पटाखों की तरह आवाज के साथ चिंगारी उठने लगा। इसके चलते हड़कंप मच गया। वहीं, राहगीर भी परेशान होते रहे। जानकारी देने के बाद भी बिजली विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे हादसे की आशंका बनी रही।
शहर में बिजली विभाग की मनमानी के चलते आए दिन लोग बिजली गुल की समस्या से परेशान हैं। वहीं, अब ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर और केबल में आग लगने जैसी घटनाएं भी होने लगी है। कुछ इसी तरह का नजारा गुरुवार की शाम देखने को मिला।
व्यस्तम रोड कलेक्ट्रेट में बीच सड़क पर हादसा
कलेक्ट्रेट ऑफिस जाने वाली रोड पर अचानक केबल में आग लग गई। देखते ही देखते शार्ट सर्किट के बाद बिजली तार बीच सड़क पर आ गई और पटाखों की तरह चिंगारी उठने लगी। काफी देर तक इस तरह से तेज आवाज के साथ चिंगारी उठती रही। लोगों ने घटना की जानकारी बिजली विभाग को दी। लेकिन, समय रहते वहां कोई नहीं पहुंचा। हालांकि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन, बिजली तार की चपेट में अगर लोग आते तो गंभीर हादसा हो सकता था।
राहगीरों में मचा हड़कंप
इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, रोड से गुजर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक लोग वहां शार्ट सर्किट और चिंगारी बंद होने का इंतजार करते रहे। मेंटनेंस काम पर उठे सवाल बिजली विभाग के अफसर हर साल गर्मी और बारिश के दौरान अव्यवस्थित बिजली तार में सुधार सहित मेंटनेंस का दावा करते हैं। इसके लिए हर साल काम भी कराया जाता है। लेकिन, जब गर्मी बढ़ती और आंधी-तूफान की स्थिति बनती है तो बिजली आपूर्ति चरमरा जाती है। वहीं, भीषण गर्मी में ओवर लोड के चलते तकनीकी खराबी बताई जाती है। ऐसे में मेंटनेंस के काम पर ही सवाल उठने लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *