कोटकपूरा के गुरुद्वारे में कॉन्स्टेबल नशा करते पकड़ा:सेवादारों ने की जमकर धुनाई, वीडियो वायरल, मोगा में चल रहा गैरहाजिर

पंजाब में फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर में गुरुद्वारा चूल्हा साहिब के बाथरूम में नशे का इंजेक्शन लगाते हुए सादे कपड़ों में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को काबू किया गया। जिसकी सेवादारों द्वारा पिटाई की गई और बाद में उसे वहां से जाने दिया। इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और उक्त पुलिस कॉन्स्टेबल को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है। बाथरूम में लगाया नशे का टीका जानकारी के अनुसार बुधवार शाम साढ़े 7 बजे मोगा पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल जैतो के गांव सरावां के रणजीत सिंह ने कोटकपूरा स्थित गुरुद्वारा चूल्हा साहिब के बाथरूम में दाखिल होकर नशे का टीका लगाया। वहां तैनात सेवादार को शक हुआ, तो उसके बाहर आने पर जब उसकी तलाशी ली, तो उसकी जेब से एक सिरिंज बरामद हुई। जिसके बाद सेवादारों ने उसकी पिटाई की और बाद में उसे छोड़ दिया। इसका सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पकड़े जाने पर संगत को दी धमकी मामले में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सुखविंदर सिंह रोमाणा ने बताया कि यह व्यक्ति काफी देर तक गुरुद्वारा साहिब के बाथरूम में रहा और खुद को टीका लगा रहा था। सूचना पर जुटी संगत ने उसे मौके पर रोक कर इस हरकत के बारे में पूछा, तो वह संगत को धमकियां देने लगा। जिसके बाद संगत द्वारा कार्रवाई की गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि एक तरफ पंजाब सरकार नशा विरोधी मुहिम चला रही है और दूसरी तरफ अगर पुलिस कर्मचारी गुरुद्वारा साहिब में घुसकर ऐसी हरकत करेंगे, तो आम लोग कहां जाएंगे। एसपी बोले-कॉन्स्टेबल का करवाएंगे डोप टेस्ट मामले में एसपी मनविंदर बीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस द्वारा जांच की गई। यह कॉन्स्टेबल मोगा में तैनात है तथा वहां से गैरहाजिर चल रहा है। अब उसे काबू करके उसका डोप टेस्ट करवाया जाएगा तथा इस संबंध में एसएसपी मोगा को विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *