रक्तदान शिविर में 105 यूनिट ब्लड एकत्रित:ज्यादा से ज्यादा लोगों से डोनेट करने की अपील

डूंगरपुर में राजस्व विभाग और रॉयल ग्रुप की ओर से सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में 105 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सीमलवाड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर में राजस्व विभाग, रॉयल ग्रुप के मेंबर और स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। रक्तदान शिविर के दौरान महिला गिरदावर प्रीति जैन, शर्मिला दर्जी और रीता ननोमा ने रक्तदान किया और महिलाओं को भी रक्तदान के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। रीता के पति मेल नर्स मदन ननोमा कई युवाओं और स्थानीय लोगों ने रक्तदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से रक्तदान करने की अपील की। एसडीएम कपिल कोठारी, तहसीलदार भींवाराम वर्मा, बीसीएमएचओ डॉ. नरेंद्र प्रजापत, सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष रोत, डॉ. जिग्नेश कोठारी की मौजूदगी में आयोजित शिविर में रक्तदान का महत्व समझाया गया। बीसीएमओ ने कहा कि रक्तदान से हम कई लोगों की जिंदगी को बचा सकते हैं। रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं होता है, बल्कि लोग उसे लोगों की जान बचाने के लिए देते हैं। उन्होंने सभी लोगों से किसी खास मौके पर रक्तदान कर उसे यादगार बनाने के लिए अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *