नवम बोर्ड शत-प्रतिशत रिजल्ट, 34 को मिला ए प्लस ग्रेड

लोहरदगा| शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा ने नवम बोर्ड परीक्षा 2025 में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। झारखंड अधिविद परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के सभी 145 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से 34 ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है। एक किताब, एक शिक्षक, एक छात्र और एक कलम दुनिया बदल सकती है। उन्होंने सभी छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। कशिश कुमारी, अनुष्का कुमारी, अनुष्का बेग, श्वेता रानी, अनुष्का राय, आयुषी पांडे, पूजा कुमारी, प्रकृति भगत, वंशिका कुमारी, रेशमा कुमारी, साक्षी कुमारी, आस्था कुमारी, सोनाली कुमारी और शुभम कुमार महतो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय में स्थान बनाया। इन छात्रों ने न सिर्फ अच्छे अंक प्राप्त किए, बल्कि विद्यालय और अभिभावकों को भी गर्व महसूस कराया। विद्यालय में इस सफलता को लेकर आचार्य, दीदी जी और अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य और कक्षा नवम के कक्षाचार्य ने छात्रों को दूरभाष पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद, विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार और समस्त प्रबंधकारिणी समिति ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आचार्य और दीदी जी के कठिन परिश्रम की प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का लक्ष्य रखा गया है। लोहरदगा| मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उलेमा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहसंयोजक सह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना जियाउल हक अशरफी ने गुरुवार को प्रतिपक्ष नेता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। वहीं उन्होंने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कहा कि जिस लोहरदगा जिला को बॉक्साइट की नगरी कही जाती है इसे मौजूदा सरकार ने हाइजैक कर रखा है। अफसोस इस बात की है कि कंपनी से कुछ लोग मालामाल होते जा रहे हैं और कुछ लोग कंपनी से जुड़े रहने के बावजूद सीमित हैं। कहा कि हिंडाल्को कंपनी की बेहतर कामों की जहां आवश्यक है वहीं एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा कब तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिपक्ष के नेता व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इन मुद्दों को उठाए जाने की बात कही। वहीं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आवश्यकता अनुसार केंद्र सरकार को भी इसे संज्ञान में दी जाएगी। वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण व रोजगार जिले के लिए एक बहुत बड़ा मुद्दा है। जिस पर भाजपा संगठन प्रतिपक्ष के नेता एवं केंद्रीय नेतृत्व की सराहनीय कदम होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *