लोहरदगा | भंडरा प्रखंड अंतर्गत टोटो गांव में बुधवार को किसानों क यूएस 362 शंकर धान बीज बोने की सलाह दी गई। कंपनी के सीनियर मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया कि इस धान की बाली लंबी, गुच्छेदार और वजनदार होती है। यह एक नंबर और दो नंबर खेत में ज्यादा उपज देता है। बाजार में बिक रहे अन्य हाइब्रिड धान की तुलना में इससे 10 प्रतिशत तक अधिक दाने मिलते हैं। किसान गोष्ठी में लोहरदगा जिले के भंडरा हेडक्वार्टर से प्रतिनिधि रवि राम शामिल हुए। उन्होंने किसानों को सही बीज चुनने की सलाह दी। गांव के 70 किसान इस गोष्ठी में पहुंचे। सभी ने यूएस 362 संकर धान बीज की जानकारी ली। गांव के किसान बीतन उरांव ने बताया कि वह दो साल से लगातार यूएस 362 धान बो रहे हैं। इसकी बाली लंबी और घनी होती है। इससे पैदावार ज्यादा मिलती है। मौके पर काफी संख्या में गांव के किसान बंधु उपस्थित थे। लोहरदगा | लोहरदगा जिला का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन जिला प्रशासन लोहरदगा द्वारा 17 मई को किया जाएगा। समाहरणालय मैदान में सुबह 11 बजे से विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाया जाएगा।अतिथियों द्वारा विभागों के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात शाम को नया नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिता क्विज, पेंटिंग, स्पीच का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके विजेताओं को कार्यक्रम के अंत में सम्मानित भी किया जाएगा। इस वर्ष 10वीं (सीबीएसई) की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कैरो | प्रखंड के कैरो नरौली पथ पर नरौली बांधटोली में धनपत उरांव के घर के सामने सड़क किनारे एक विशाल सूखी पेड़ है जो कभी भी गिर सकती है और दुर्घटना हो सकती है। पेड़ के निचले हिस्से को खोखला कर दिया गया है। वह पेड़ बगल में लगी एक पेड़ के सहारे टिका हुआ है। पेड़ की स्थिति देखकर राहगीरों को हमेशा डर सताते रहता है।ग्रामवासी धनपत उरांव, सकलू उरांव, बलराम साहू, परवीन साहू, महताब आलम सहित अन्य का कहना है कि यदि पेड़ को काटकर नहीं हटाया जाता है तो कभी भी खतरा हो सकती है। पेड़ बगल के घर में भी गिर सकती है जिससे बड़ी घटना घट सकती है। लोहरदगा| मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय, लोहरदगा में मातृ भारती की बैठक हुई। शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। बैठक में मातृ भारती के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। सर्वसम्मति से श्रीमती राखी देवी को अध्यक्ष और रेशमी देवी को सचिव चुना गया। शोभा देवी ने कहा, महाविद्यालय में समय-समय पर होने वाले माता सम्मेलन से महिलाओं को अपने विचार रखने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा, बच्चों के समग्र विकास में माताओं के सुझाव अहम होते हैं। नव-निर्वाचित अध्यक्ष राखी देवी ने बैठक को उपयोगी बताया। भविष्य में ऐसे आयोजन नियमित होंगे। बैठक में राधा उरांव, दशमी देवी, सीतामनी उरांव, हजरा बीबी सहित कई छात्र-छात्राओं की माताएं मौजूद रहीं। लोहरदगा| जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार और जिले के तीन मध्यस्थ प्रवीण कुमार भारती, कुमार चंद्रशेखर और युगल किशोर को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मध्यस्थता को लेकर विशेष प्रमाण पत्र दिया गया है। वहीं गुरुवार को डालसा सचिव और तीनों मध्यस्थों को सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश सह अध्यक्ष भारतीय सर्वोच्च न्यायालय मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति जस्टिस बीआर गवाई (जो अब सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी हैं) द्वारा हस्ताक्षरित विशेष प्रमाण पत्र को पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा, लोहरदगा राजकमल मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र डालसा सचिव और तीनों मध्यस्थों द्वारा मध्यस्थता को लेकर विशेष कार्य करने के लिए प्रदान गया है।