डूंगरपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी करते 2 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया था। पुलिस ब्राउन शुगर तस्करी के बारे में जांच कर रही है। कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 9 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर नया बस स्टैंड के पास नाकाबंदी करवाकर एक स्कूटी को रुकवाया। स्कूटी सवार थाने के 2-2 हजार रुपए के इनामी आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमिया (25) पुत्र राजू रोत निवासी नवाडेरा आकाशवाणी के पीछे और पप्पू उर्फ पप्पुड़ा (24) पुत्र रतनलाल डामोर निवासी फतेहपुरा स्कूटी लेकर जा रहे थे। स्कूटी की तलाशी के दौरान 15.53 ग्राम ब्राउन शुगर मिली थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस मामले में स्कूटी मालिक की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मामले में आरोपी स्कूटी मालिक महिला सूरज देवी डामोर (48) निवासी फतेहपुरा डूंगरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ब्राउन शुगर की डूंगरपुर तक तस्करी में शामिल अन्य लोगों को लेकर पूछताछ कर रही है।


