लुधियाना| वर्धमान ग्रुप के एमडी श्रीपाल ओसवाल को डिजिटल अरेस्ट कर 7 करोड़ की ठगी के मामले में एक और आरोपी को लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अरूण चौधरी है, वह श्री नगर पथ, लाल गणेश, गुवाहटी, असम का रहने वाला है। उससे पुलिस ने 6 एटीएम, 3 मोबाइल बरामद किए हैं। ये मामला 31 अगस्त 2024 का है। खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले साइबर ठगों ने वर्धमान ग्रुप के एमडी श्री पाल ओसवाल को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में 7 करोड़ ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल से संबंधित इस गिरोह के 8 सदस्यों को काबू किया। उन लोगों से 5.25 करोड़ रिकवर किए।


