सावधान! ऑनलाइन शॉपिंग कोई और कर रहा, पैसे आपके कटेंगे

ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर अकाउंट बनाकर लंबे समय तक यूज न करना भारी पड़ सकता है। साइबर ठग ऐसे यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं, जिन्होंने अकाउंट तो बनाया लेकिन 5 महीने या उससे अधिक समय से इस्तेमाल नहीं किया। साइबर थाना पुलिस के अनुसार, अप्रैल में ऐसे 5 केस आए हैं। लोगों को फोन कर बंपर ऑफर दिया गया, फिर लिंक भेजकर फोन में कॉल/मैसेज फॉरवर्डिंग एक्टिव करा दी गई। इसके बाद ठग शॉपिंग अकाउंट का एक्सेस लेकर क्रेडिट कार्ड से ऑर्डर कर लेते हैं। लोहारा निवासी राज किशोर को फ्लिपकार्ट से भारी छूट वाले ऑफर का कॉल आया। कॉल करने वाले ने एक नंबर डायल करने को कहा। कुछ ही देर बाद उनके फ्लिपकार्ट अकाउंट से मोबाइल फोन, हैंडबैग और ईयरबड्स ऑर्डर हो गए। उनके क्रेडिट कार्ड से 27,200 कट गए। ये ऑर्डर मुंबई में डिलीवर हुआ। ऐसी ही ठगी राखी नाम की महिला के साथ हुई। उनके अकाउंट से किसी ने 28000 रु. की शॉपिंग कर ली। ये सामान अहमदाबाद में डिलीवर हुआ। ये ठगी उन्हीं के साथ हो रही, जिन्होंने शॉपिंग साइट्स पर अकाउंट बनाए, पर इस्तेमाल नहीं किए ये फ्रॉड क्या है, कैसे होता है? किन लोगों के साथ होता है? -यह फ्रॉड खासकर उनके साथ होता है, जिन्होंने फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसी शॉपिंग साइट्स पर अकाउंट तो बनाया है, लेकिन लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया। फ्रॉड की शुरुआत एक फोन कॉल से होती है, जिसमें कहा जाता है कि आपके अकाउंट पर 90% की छूट का बंपर ऑफर है। भरोसा जीतने के बाद हैकर वॉट्सएप पर एक लिंक भेजता है या कुछ नंबर डायल करने को कहता है। जैसे ही यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है उसके फोन में कॉल/मैसेज फॉरवर्डिंग की सेटिंग अपने आप ऑन हो जाती है। खाते से पैसे कैसे कट जाते हैं? -यूजर इन अकाउंट्स में पहले से ही अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी सेव करके रखते हैं। हैकर उसी व्यक्ति के नाम से महंगे प्रोडक्ट्स का ऑर्डर करता है, लेकिन डिलीवरी अड्रेस किसी और शहर का होता है। इस तरह खाते से पैसा कट जाता है। दरअसल, यह एक फॉरवर्डिंग लिंक और अकाउंट हैकिंग का साइबर जाल होता है, जिससें लोग फंस जाते हैं।{इस फ्रॉड से कैसे बचते हैं? – सबसे पहले किसी कॉल या मैसेज में फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म पर भारी छूट या ऑफर की बात हो, तो खुद जाकर एप खोलें और ऑफर सेक्शन में जाकर देखें। अगर वहां ऐसा कोई ऑफर नहीं है, तो समझ जाइए कि यह फ्रॉड है। अगर फ्रॉड करने वाला छूट का ऑफर नहीं कर रहा ​हो तो? -हमेशा लिंक को खोलने से पहले उसकी स्पेलिंग ध्यान से पढ़ें। असली वेबसाइट्स के लिंक होते हैं-https://www.flipkart.comऔर https://www.amazon.in। लेकिन, हैकर गलत स्पेलिंग वाले लिंक भेजते हैं जैसे– www.flipcard.com, www.amazone.com आदि। ऐसे लिंक पर क्लिक बिल्कुल न करें। डायल करने से ठगी कैसे हो रही? -कभी भी फोन पर बताए गए किसी भी नंबर को डायल न करें, खासकर अगर वह कहे कि यह ऑफर एक्टिवेट करने के लिए है। क्योंकि यही वह प्रक्रिया है जिससे कॉल/मैसेज फॉरवर्डिंग चालू हो जाती है और आपका डेटा हैकर के पास पहुंच जाता है। अगर आपको लगे कि फ्रॉड हो रहा है, तो तुरंत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करें। इससे आपके नाम पर की गई धोखाधड़ी में आप खुद फंसने से बच सकते हैं। मुकेश चौधरी, साइबर सिक्योरिटी के जानकार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *