बठिंडा में कुत्ते की पिटाई पर मेनका गांधी का एक्शन:चार लोगों पर दर्ज कराई FIR, वीडियो हुआ था वायरल

पंजाब में बठिंडा के रामा मंडी में कुछ लोगों द्वारा सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्तों को मारने की वीडियो वायरल होने के बाद थाना रामा मंडी पुलिस ने तीन अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को शिकायत देकर अर्पण गुप्ता निवासी परसराम नगर बठिंडा ने बताया कि आवारा कुत्तों की देखभाल करने वाली संस्था के साथ जुड़ा हुआ है। बीती 21 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी दिल्ली की ईमेल आईडी से एक ईमेल आया, जिसमें एक वीडियो थी। वीडियो में आरोपी सुनील कुमार निवासी रामा मंडी और उसके साथ तीन-चार अज्ञात लोग मिलकर रामा मंडी में घूम रहे आवारा कुत्तों को मार रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार और उसके साथ तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *