कपूरथला में बच्चे से कुकर्म के प्रयास के बाद हत्या:यूपी से पकड़ा गया हत्यारोपी, ससुराल में जाकर छिपा, खेत से मिला था शव

कपूरथला के भुलत्थ में 26 नवंबर को एक 9 वर्षीय बच्चे गोलू के शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को काबू कर लिया है। कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड भी हासिल किया है। इसकी पुष्टि एसपी डी सरबजीत राय ने करते हुए बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से काबू किया है। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। बता दें कि, 26 नवंबर को भुलत्थ क्षेत्र में एक 9 वर्ष के बच्चे गोलू पुत्र विनोद कुमार का शव खेतों में बने मोटर के कमरे की छत से मिला था। उक्त बच्चा एक सप्ताह से लापता था। बच्चे के पिता विनोद कुमार निवासी बहादुरपुर वाराणसी के बयान पर थाना भुलत्थ पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हत्यारोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया था। बच्चा किसी को बता ना दें, इस वजह से आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। हरी मिर्च लेने गया था बच्चा मामले की जांच कर रहे SHO हरजिंदर सिंह ने बच्चे की लाश कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। बच्चे के शव की हालत से मालूम हुआ कि उसका गला घोंट कर हत्या की गई है। SP D सरबजीत राय ने बताया कि बच्चे के पिता विनोद कुमार ने बताया था कि 20 नवंबर को उसका बेटा गोलू शाम 7 बजे के करीब बाजार से हरी मिर्चे लेने गया था। लेकिन वापस नहीं आया। वह अपने तौर पर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पिता के साथ काम करने वाले साथी साहिब पुत्र रामजी भी उसी दिन से गायब था। इसलिए पिता को शक था कि साहिब ने ही उसके गोलू की हत्या की है। 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला SP D ने यह भी बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत पर साहिब के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। टेक्निकल टीम से मिले इनपुट के आधार पर आरोपी को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में उसके ससुराल घर से काबू कर लिया गया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब में लाया गया और कोर्ट में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी साहिब ने गोलू की हत्या करने की बात कबूली है। आरोपी से और भी गहराई से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *