गोधना में भागवत कौशिक के निवास पर सुंदरकांड पाठ शुरू, मंडलियों ने दी प्रस्तुति

भास्कर न्यूज| गोधना आदर्श ग्राम गोधना में भागवत कौशिक के घर संध्या समय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। यह धार्मिक कार्यक्रम घर की शांति, समृद्धि और गांववासियों के कल्याण की भावना से संपन्न हुआ। आयोजन में गांव की कई मानस मंडलियों ने भाग लिया। इससे कार्यक्रम की गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ी। सामूहिक पाठ के दौरान श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की महिमा में लीन रहे। भक्ति रस से वातावरण सराबोर हो गया। आयोजन में गांव के बुजुर्ग, युवा और महिलाएं भी शामिल रहीं। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था। पूरे माहौल में भक्तिमय ऊर्जा का संचार हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में सुंदरकांड का पाठ किया। भगवान हनुमान से आशीर्वाद मांगा। भागवत कौशिक ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने कहा, भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहें। इस आयोजन से सामाजिक एकता, धर्म के प्रति आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों की झलक मिली। यह गोधना को आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *