दंतेवाड़ा | बस्तर में दोपहर के बाद लगातार मौसम बिगड़ रहा है और बिजली कड़क रही है, सोमवार से रोज बस्तर में आकाशीय बिजली गिरने से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बस्तर के अलग-अलग जिलों में 3 दिन में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। सुकमा जिले में 3 और दंतेवाड़ा में 1 युवक की मौत बुधवार को हुई है, वहीं सुकमा में 5 लोग आकाशीय बिजली से घायल भी हो चुके हैं, कुआकोंडा में 4 मवेशी भी मर चुके हैं। गढ़मिरी में बुधवार को युवक बुधराम कुहरामी सोलर पंप में नहा रहा था तभी आकाशीय बिजली गिरी और युवक की मौत हो गई। अंधड़ चलते ही ग्रामीण महिलाएं, बच्चे आम और टोरा बीनने सीधे जंगल की ओर दौड़ लगा रहे हैं और जान जोखिम में डाल रहे हैं।


