दीपक सिन्हा | बड़कागांव प्रखंड के सीकरी पंचायत में कई बदलाव हुए हैं। यह पंचायत पूरी तरह कृषि प्रधान है। गांव के दक्षिण दिशा में अवस्थित नदी इस पंचायत की जीवन दायिनी है। यही वो नदी है जहां से किसान सिंचाई कार्य करते हैं। सीकरी पंचायत की कुल आबादी लगभग 10000 है। कुल वोटर लगभग 5000 हैं।जिसमें महिलाओं की संख्या 2300 एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या 2700 है। पंचायत के सभी किसान की जीविका कृषि पर ही निर्भर है। 2022 में हुए पंचायत चुनाव में प्रभु महतो विजय हासिल कर दूसरी बार मुखिया बने। पंचायत में विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए संकल्पित नजर आए। ग्रामीणों की पेयजल की समस्या को गंभीरता से लिया उन्होंने पारपैन में दो, सीकरी में दो, केरी चमगढ़ा में दो जल मीनार का निर्माण करवाया। वहीं 400000 रुपए की लागत राशि से डीएमएफटी फंड से पंचायत भवन का सुंदरीकरण कार्य कराया। पंचायत भवन में शुद्ध पेयजल के लिए आरो लगवाना, वही मुखिया मध्य से ₹200000 लागत राशि से सीकरी ऊपर टोला पिंटू के घर से लालमन महतो के घर तक पीसीसी रोड का निर्माण करवाना विकास कार्यों में शामिल है। मुखिया की अनुशंसा पर विधायक मद से ₹200000 लागत राशि से केरी चमगढ़ा में उजन देव महतो के घर से चमगढ़ा नदी तक पीसीसी रोड का निर्माण कराना। वही 2022 से लेकर अब तक डेढ़ सौ नए जरूरतमंदों को पेंशन दिलाने के अलावा कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल है। पंचायत में कुल 450 लोगों को पेंशन का लाभ मिला है। अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण कार्य का लाभ लोगों को मिल रहा है। प्रभु महतो ने बताया कि पंचायत की आबादी लगभग 10000 हो गई है। जिस प्रकार से विकास की उम्मीद पंचायत में की गई थी, परंतु पंचायत में राशि के अभाव में अपेक्षाकृत विकास नहीं हो पा रहा है। सीकरी मुस्लिम मोहल्ला, बनिया टोली, हरिजन मोहल्ला, कोचा टोली, जमनीडीह में पानी की घोर किल्लत है। इस पंचायत में कनेक्टिविटी के नाम पर सड़क मार्ग है। सड़क पक्की है।


