गढ़वा|मेराल थाना क्षेत्र के संगवरिया गांव निवासी सुशील कुमार राम के पुत्र गोलू कुमार डेढ़ वर्ष बाल्टी में पानी में गिरकर गंभीर रूप से बीमार हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उसकी मां घर में बात कर रही थी। इसी क्रम में गोलू कुमार पानी से भरा हुआ बाल्टी में गिर गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों उसे गढ़वा सदर अस्पताल में लाया। भास्कर न्यूज|मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के गांव मोरब गांव में जिला परिषद द्वारा क्रियान्वित योजना के तहत कराए जाने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य की क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। अस्पताल निर्माण के कार्य के बारे में संवेदक ददन प्रसाद सिंह ने कहा कि यह अस्पताल एक करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था के तहत चापाकल गड़ेगा ही लेकिन विधायक के प्रयास से या अपनी निजी खर्चे से हर एक पब्लिक को पेयजल के लिए पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी विधायक की है। अगर जो भी विधायक वास्तव में आमजनों को पानी की व्यवस्था नहीं करते हैं, तो वैसे विधायकों को अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। साथ ही श्री सिंह ने कहा कि मझिआंव, बरडीहा व कांडी प्रखंड के जितने भी चेकडैम अधूरे है। उस चेकडैमो को बरसात से पहले कार्य करवाने के लिए लोगों को भरोशा ही नहीं बल्कि यकीन दिलाया की हर हाल में अधूरी पड़ी सभी चेकडैमो का निर्माण कार्य करवा दिया जाएगा। जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में और खासकर आबादी वाला गांव मोरबे में अस्पताल बन रहा है बहुत खुशी की बात है। बस सरकार से हम यही अपेक्षा करते हैं कि यहां पर नियमित रूप से डॉक्टर और कर्मी बैठें। वहीं मंच का संचालन बीडीसी प्रतिनिधि सह समाजसेवी मदन मोहन प्रसाद के द्वारा किया गया। इस दौरान मौके पर शंकर सिंह, ददन प्रसाद सिंह, गुड्डू पाठक, राम जी राम शंभू राम, सलीम राय, छोटन सिंह, सत्येंद्र सिंह, बृजमोहन प्रसाद, राजू सिंह, धर्मेंद्र कुमार रवि, ध्रुव प्रसाद, दीनानाथ प्रसाद, पप्पे ठाकुर, उदल राम, अजय राम, विजय राम सहित सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे।


