लुधियाना| श्री शालिग जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादुर के रोड, दाना मंडी के बारहवीं कक्षा (आर्ट्स एवं कॉमर्स) के परिणामों में विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। कमल पंवार ने 91%, एकइंद्र ने 90.4% और अनामिका ने 89.6% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। विषयवार नतीजों में अंग्रेज़ी में 13 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि पंजाबी में 5, हिंदी में 1, बिजनेस स्टडीज़ में 10, अकाउंट्स में 1 और इकोनॉमिक्स में 1 विद्यार्थी ने 90 से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने इस शानदार परिणाम पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है और इन विद्यार्थियों ने इसे साबित कर दिखाया है। संयुक्त सचिव विशाल जैन ने भी सभी छात्रों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह स्कूल का नाम रोशन करेंगे।


