दयाल पब्लिक स्कूल के बारहवीं के विद्यार्थियों ने 100% रिजल्ट के साथ लहराया परचम

लुधियाना| पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के नतीजों में दयाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक बार फिर स्कूल का नाम रोशन किया। मेडिकल और नॉन-मेडिकल में 10 से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए। नैंसी चौधरी ने 96% और मन्जोत कौर ने 95% अंक हासिल किए, जबकि कॉमर्स की रोशनी ने 91% और आर्ट्स की हरमनजोत कौर ने 96% अंक प्राप्त किए। इसके अलावा 20 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक और 40 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के एमडी कमल दयाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *