लुधियाना| चंडीगढ़ रोड स्थित यूएसपीसी जैन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% रिजल्ट का परचम लहराया। वाणिज्य वर्ग में गुरलीन कौर ने 94.8% अंकों के साथ टॉप किया, जबकि विज्ञान वर्ग में अश्विनी कुमार तिवारी ने 90.6% और सिद्धार्थ सिंह ने 90.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान साझा किया। ह्यूमैनिटीज में तरनजीत कौर ने 91.2% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनी। चित्रकला में 7 छात्रों ने 100 में से 100 अंक हासिल किए। फिजिकल एजुकेशन में 34, पेंटिंग में 15, अंग्रेजी में 21, केमिस्ट्री में 11, बिजनेस स्टडीज में 21, अकाउंटेंसी में 5, गणित में 1, इकोनॉमिक्स में 6, बायोलॉजी में 5, हिंदी में 2 और पंजाबी में 1 छात्र ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रिंसिपल विन्नी मल्होत्रा और शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी।


