नानकसर में बनेंगे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कमरे

लुधियाना| नानकसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए कमरों का निर्माण शुरू हो गया है। बाबा जुगराज सिंह ने बताया कि संग्राद, पूर्णिमा, बाबा नंद सिंह जी के जन्म दिवस और पुण्यतिथि पर देश-विदेश से आने वाली संगत के लिए ये कमरे बनाए जा रहे हैं। सभी कमरों में अटैच बाथरूम होंगे और बाहर एक सुंदर पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क के बीचोंबीच एक फव्वारा लगाया जाएगा, जिससे ‘सतनाम वाहेगुरु’ के सिमरन की मधुर ध्वनि गूंजेगी। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा यह स्थल श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति प्रदान करेगा। बाबा जुगराज सिंह ने बताया कि जो भी संगत इस सेवा में योगदान देना चाहती है, वह उनसे संपर्क कर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *