जरौद -सिनोधा| ग्राम पंचायत जांगड़ा से गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन के आदेश अनुसार दीनदयाल गौ संवधंन,गौ संरक्षण केंद्र द्वारा गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का शुभारंभ जांगड़ा से 15 मई, 16, 17 मई तक विभिन्न ग्राम पंचायत के 25 ग्रामों से होते हुए गुजरेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता की सेवा एवं उनका सभी प्रकार से संरक्षण करना है। छत्तीसगढ़ महतारी मंच अर्ध नागेश्वर मंदिर से श्रीफल तोड़कर एवं पूरे विधि विधान से भाठापारा के आचार्य नरेंद्र गिरी गोस्वामी के द्वारा पूजा अर्चना आरती कर गौ रथ को भगवा रंग झंडा दिखाकर प्रथम दिवस के लिए दस ग्राम पंचायत के भ्रमण हेतु विदा किया गया। इस अवसर पर गौ भक्त सुहेला से सेवाराम वर्मा मुड़पार निवासी अनिल वर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।


