दुल्हा बनने से दो दिन पहले ही दुष्कर्म केस में युवक गिरफ्तार

जशपुरनगर| विशेष जनजाति संवर्ग की एक युवती ने खुद के साथ हुए दैहिक शोषण की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज ना कराते हुए सीधे एसएसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। आरोपी युवक को पुलिस ने जांच के बाद तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को 17 मई को बारात निकलने वाली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार विशेष संरक्षित जनजाति की युवती ने एसएसपी को बताया था कि बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक नीरज गुप्ता (28) ने उससे वर्ष 2018 में प्यार का इजहार किया था। आरोपी ने पीड़िता से कहा था कि जब भी वह शादी करेगा, उसी से करेगा। 17 मई को उसकी शादी फिक्स हो गई और घर में शादी की तैयारी चल रही है। ऐसे समय में जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने यह कहकर साफ इंकार कर दिया कि वह छोटी जाति की है, दूसरे समुदाय से आती है, परिवार वाले उसे स्वीकार नहीं करेंगे। युवती रिपोर्ट दर्ज कराने सीधे बस में बैठकर जशपुर पहुंची और एसएसपी शशि मोहन सिंह को पूरी घटना बताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *