बिलासपुर में हरियाणा से ड्रग्स की सप्लाई:ट्रेन से 8 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर आया युवक; लोकल कनेक्शन की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर में एक युवक ड्रग्स लेकर ट्रेन में सफर कर रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस उसलापुर स्टेशन पहुंची और पकड़ लिया। उसके कब्जे से 8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रदीप कुमार हरियाणा से एक लिफाफे में ड्रग्स लेकर छत्तीसगढ़ आ रहा था और उसलापुर रेलवे स्टेशन में उतरा। पूछताछ में वह गुमराह करने लगा। पुलिस का दावा है कि तस्कर युवक के साथ ही स्थानीय कनेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। ड्रग्स की शहर में डिलीवरी की सूचना दरअसल, पुलिस को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ड्रग्स की शहर में डिलीवरी की जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। जिसके बाद तस्कर की जानकारी जुटाई गई और पुलिस की टीम उसलापुर स्टेशन पहुंच गई। यहां टीम ने प्रदीप कुमार को पकड़ा, जिसके पास से लिफाफे में 8 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर स्थानीय गैंग की तलाश कर रही है। आरोपी बोला- 500 देकर दिया था लिफाफा पूछताछ में यह सामने आया उसे किसी ने 500 रुपए और एक लिफाफा दिया था। लिफाफे में से 8 ग्राम ड्रग्स रखा था। पुलिस उससे पूछताछ कर लिफाफा देने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। वहीं, यह भी जानकारी जुटा रही है कि बिलासपुर में लिफाफा कहां और किसे देना था। हालांकि, युवक अभी तक अपना मुंह नहीं खोला है। शहर में दूसरे राज्यों से ब्राउन शुगर की सप्लाई बिलासपुर में देश के कई राज्यों में नशे के कारोबार से जुड़े गिरोह के सरगना ड्रग्स की थोड़ी-थोड़ी मात्रा डिलीवर कर रहे हैं। कुछ पैसे और लिफाफा देकर संबंधित व्यक्ति तक ड्रग्स पहुंचाया जा रहा है। पैडलरर्स के पकड़े जाने के बाद पुलिस अब इस गैंग के खिलाफ एंड टू एंड नेटवर्क तक पहुंचे और कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *