छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होनी है, लेकिन उससे पहले भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के लिए बैठक रखी गई। जिसमें बिल्हा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर उनकी राय जानी। रायशुमारी बैठक के पहले संगठन चुनाव के जिले के प्रभारी धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता की सेवा करने के प्रयास में रहे हैं और यह राजनिति का सशक्त माध्यम भी है। पंच से लेकर पार्लियामेंट एवं पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक हमारे कार्यकर्ता जनता की सेवा में समर्पित रहें हैं। आज अपने नए जिला अध्यक्ष के लिए भी पारिवारिक माहौल में चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालने 10 ने जाहिर की इच्छा
संगठन चुनाव के जिला प्रभारी धरमलाल कौशिक ने भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए इच्छा रखने वाले कार्यकर्ताओं को सामने बुलाया। तब बैठक में उपस्थित 10 लोगों ने जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालने की अपनी इच्छा जाहिर की। इसमें रायगढ़, धरमजयगढ़, लैलूंगा व खरसिया विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता हैं और जिलाध्यक्ष की दौड़ के लिए ज्यादा नाम रायगढ़ विधानसभा से है। इसके बाद धरमलाल कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं से उनकी राय जानी।
विचार विमर्श के बाद नामों की घोषणा
संगठन चुनाव के जिला प्रभारी धरमलाल कौशिक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सगंठन का सदस्यता अभियान, इकाई उसके बाद मंडल और अब जिले की पारी है। आज सभी कार्यकर्ताओं से बात करने आए हैं। जो भी सुझाव आएंगे, उसको पैनल बनाकर रायपुर मे दिया जाएगा। उसके बाद विचार विमार्श में जो भी नाम तय किए जांएगे, उसे घोषित किया जाएगा। नगर निगम चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तैयारी में है। चुनाव शीघ्र होंगे और पिछले पांच साल के कार्यकाल देखकर लोग थक गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में है, प्रदेश में है, वैसे ही तीसरी सरकार नगरी निकाय चुनाव में बनेगी।


