जशपुरनगर| दोकड़ा चौकी क्षेत्र के ऊपर कापा पहाड़ पर जंगल के बीच एक अज्ञात सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जांच में मृतक की पहचान बगीचा थाना क्षेत्र के समदूरा गांव निवासी जगरसाय (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बीते डेढ़ माह से लापता था। सूचना मिलते ही दोकड़ा चौकी और कांसाबेल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि जगरसाय अचानक लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई थी।


