भिलाई के इंजीनियरिंग पार्क में ठेकेदार से लूट:चाकू लेकर निर्माणाधीन फैक्ट्री में घुसा आरोपी, पैसे लूटकर भागा

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क में निर्माणाधीन फैक्ट्री में ठेकेदार से लूट का मामला सामने आया है। चोरी की नीयत से चार आरोपी फैक्ट्री में घुसे। वहां सो रहे ठेकेदार से चाकू की नोंक पर 4400 रुपए लूटकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि, एलआईजी 60, हाउसिंग बोर्ड उमदा निवासी एजाज ने लूट की एफआईआर दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि, वो सुनिता गोयल के प्लाट नंबर 97 इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में बाउंड्रीवॉल का काम देख रहा है। काम खत्म होने के बाद रात में वो और उसका मिस्त्री हेमंत भारती रात में वहीं रुकते हैं। 21 दिसंबर 2024 की रात को वह अपनी कार से इंजीनियरिंग पार्क हथखोज के लिए घर से निकला था। रास्ते में उन्होंने अपने मैकेनिक हेमंत भारती को भी साथ लिया। इसके बाद रात 11 बजे हेमंत भारती नींव के अंदर बनी झोपड़ी में सोने चले गए। ठेकेदार अपनी कार के अंदर सो गया। करीब 2.05 बजे एक अज्ञात व्यक्ति कार के पास आया और जोर-जोर से कार का दरवाजा पीटने लगा। कार का दरवाजा खुला तो सामने खड़े व्यक्ति ने चाकू दिखाते हुए कहा कि तुम्हारे पास जो कुछ भी है मुझे दे दो नहीं तो जान से मार दूंगा। इस दौरान चाकू दिखाने वाले आरोपी ने हमला भी किया। ठेकेदार ने किसी तरह अपने आप को बचाया। इसी दौरान उसके और साथी कार के गेट को खोल लिए और चाकू की नोक पर ठेकेदार की जबरदस्ती तलाशी ली। इसके बाद उसके पैंट की जेब से 4400 रुपए लूट लिए और वहां से भाग गए। आरोपियों के साथ एक व्यक्ति और था जो बाहर बाइक लेकर खड़ा था। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *