श्री श्री अष्ट प्रहरी महायज्ञ में महामंत्र जाप के बाद हंडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया

भास्कर न्यूज | धौंराभांठा ग्राम धौंराभांठा में श्री श्री अष्ट प्रहरी महायज्ञ का अनुष्ठान किया गया था। जिसमें विभिन्न ग्रामों से कीर्तन मंडली ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत 11 मई की शाम को कलशयात्रा का आयोजन किया गया। 12 मई को सुबह शुभ मुहूर्त में पुरोहित द्वारा पूजा में बैठने वाले यजमानों के सानिध्य में श्री चैतन्य महाप्रभु की विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना किया गया। सुबह 11बजे महामंत्र नाम उच्चारण शुरू किया गया। नाम उच्चारण उपरांत बारी बारी निर्धारित समय अनुसार विभिन्न ग्रामों से पधारे कीर्तन मंडलियों के द्वारा लगातार शुरुआत से आठ प्रहर तक महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण ,कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम हरे हरे अपने अपने अंदाज में गा कर चैतन्य महाप्रभु का जयकारा किया गया। तमनार से 2 कीर्तन मण्डली, नावापारा, बैगापारा, नागरामुड़ा, आमगांव एवं गांव के महिला व पुरूष कीर्तन मण्डली कार्यक्रम में शामिल हुए थे। श्रुति विवेक बेहरा, अमरनाथ राठिया, बुलाराम राठिया, लुकेश्वर बेहरा, नंदलाल प्रधान, निरंजन खम्हारी पूजा में बैठने वाले यजमान थे। 13 मई को महामंत्र नाम अष्ट प्रहरी के आठवें प्रहर पर छोड़ा गया। दोपहर 4 बजे से नगर भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, सभी घरों के दरवाजे पर रंगोली, आरती, दीपक जलाकर चैतन्य महाप्रभु की पूजा अर्चना की गई। नगर भ्रमण उपरांत दही हण्डी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अष्टप्रहरी कार्यक्रम में कीर्तन कर भ्रमण करते मंडली के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *