हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

बगोदर | पुरानी जीटी रोड पर मंझलाडीह के पास गुरुवार को बाइक हादसे में विनायक चरण सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई अविनाश चरण सिंह घायल हो गया। दोनों धरगुल्ली गांव के रहने वाले हैं। हादसे के वक्त दोनों बाइक से बगोदर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मंझलाडीह के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को बगोदर ट्रॉमा सेंटर लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हजारीबाग रेफर किया गया। पर रास्ते में ही विनायक की मौत हो गई। शव को बगोदर लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल अविनाश का इलाज हजारीबाग में चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *