अबोहर में चौकी पर आधी रात में हंगामा:शिकायतकर्ता से दुर्व्यवहार का आरोप, चौकी इंचार्ज बोले-पुलिस उनकी नौकर नहीं, सुबह आना

फाजिल्का जिले में अबोहर में क्ल्लरखेड़ा पुलिस चौकी के इंचार्ज भूपेंद्र सिंह का एक विवादित वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस एक महिला और व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करती नजर आई। इस घटना के बाद चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। वीडियो में एक महिला और पुरुष आधी रात को चौकी का गेट खटखटाते दिख रहे हैं। काफी देर बाद चौकी इंचार्ज बाहर आते हैं। वीडियो में चौकी इंचार्ज शिकायतकर्ता से कहते सुने जा सकते हैं कि पुलिस उनकी नौकर नहीं है जो इस वक्त उनके साथ जाएगी। उन्होंने शिकायतकर्ता को सुबह आने को कहा। थाना प्रभारी ने दिया स्पष्टीकरण खुइयां सरवर प्रभारी परमजीत कंबोज ने मामले पर स्पष्टीकरण दिया। उनके अनुसार दो पक्षों में शराब पीकर झगड़ा हुआ था। एक व्यक्ति बिना कोई शिकायत दर्ज कराए दूसरे व्यक्ति को पकड़कर लाने का दबाव बना रहा था। वह खुद को किसान नेता बता रहा था। चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग किसान नेता सुखमंदर सिंह और सुखजिंदर सिंह राजन ने चौकी इंचार्ज के इस व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *