पंजाब में खेतों की नाड़ को आग लगाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला जालंधर में देर रात का सामने आया है। दरअसल, श्रीमन अस्पताल के पास कानपुर गांव में 5 खेतों में नाड़ को आग लग गई। लोगों ने कई किलोमीटर दूर से आग लगी देखी तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। खेत मालिक ने खुद लगाई आग मिली जानकारी अनुसार फैक्ट्री वाली गली में स्थित खेतों में मालिक ने खुद आग लगाई है। दमकल विभाग की टीम ने घटना के दौरान खेत मलिक को कई बार सूचना देकर बुलाया, लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। उसे कई बार फोन भी मौके से लोगों ने किए लेकिन उसने फोन भी नहीं उठाया। 2 घंटे की मुशक्कत के बाद आग पर पाया काबू करीब 2 घंटे बाद दमकल विभाग ने आग को कंट्रोल किया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि उन्हें कानपुर गांव के पास खेतों में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।


